Uttar Pradesh

भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर धूमधाम के साथ निकाली गई शोभा यात्रा

धूमधाम से निकाली गई श्रीराम जन्मोत्सव पर शोभायात्रा
धूमधाम से निकाली गई श्रीराम जन्मोत्सव पर शोभायात्रा
धूमधाम से निकाली गई श्रीराम जन्मोत्सव पर शोभायात्रा
धूमधाम से निकाली गई श्रीराम जन्मोत्सव पर शोभायात्रा
धूमधाम से निकाली गई श्रीराम जन्मोत्सव पर शोभायात्रा
धूमधाम से निकाली गई श्रीराम जन्मोत्सव पर शोभायात्रा

झांसी,17 अप्रैल (Udaipur Kiran) । जिले की सबसे बड़ी तहसील मऊरानीपुर में रामनवमी के अवसर पर भगवान श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। कई किलोमीटर लंबी यात्रा ने नगर के प्रमुख चौराहों से होते हुए भ्रमण किया। शोभा यात्रा में भगवान के स्वरूप की झांकी लोगो के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। वहीं डीजे की धुन पर राम भक्त थिरकते नजर आए। शोभा यात्रा की शुरुवात क्षेत्रीय सांसद अनुराग शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गिरी, व झांसी महानगर के महापौर बिहारी लाल के द्वारा सामूहिक आरती करने के बाद शुरू की गई।

मिनी अयोध्या के नाम से प्रसिद्ध मऊरानीपुर में आज राम नवमी के मौके पर प्रति वर्ष की भांति भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें भगवान श्री राम, लक्ष्मण ,सीता सहित हनुमान ,भोलेनाथ ,पार्वती सहित अन्य देवताओं के स्वरूप आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। शोभा यात्रा मऊरानीपुर के संकट मोचन मंदिर से शुरू होकर नगर के प्रमुख चौराहों से होती अम्बे माता मंदिर पर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में दूर दराज से आए हुए कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति पेश की। पूरा नगर जय श्रीराम के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा। शोभा यात्रा में मऊरानीपुर कोतवाली प्रभारी अखिलेश द्विवेदी ने भारी पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाला। भारी संख्या में जगह जगह पुलिस बल तैनात किया गया। सैकड़ों स्थानों पर शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

गौरतलब है कि पिछले कई वर्षों से मऊरानीपुर में हजारों की संख्या में नगर व आसपास के श्रद्धालु शोभा यात्रा का आयोजन करते आ रहे हैं। यह यात्रा जिले में अहम स्थान रखती है। प्रांतीय मेला जलबिहार की तर्ज पर इसका भी अपना विशेष महत्व है।

(Udaipur Kiran) /महेश

/बृजनंदन

Most Popular

To Top