RAJASTHAN

शिवाजी, महाराणा और केसरिया विरोधी कांग्रेस – दिलावर

दिलावर

जयपुर, 5 अप्रैल (Udaipur Kiran) । शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सनातन विरोधी है, यह लोग शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप और केसरिया ध्वज के विरोधी है। अगर इतना परहेज है तो अग्नि से केसरिया निकलता है, गर्म भोजन करना छोड़ दो, सूर्य से केसरिया किरणे निकलती है, किरणों को लेना छोड़ दो। ऐसी कांग्रेस को हिन्द महासागर ने गिराओ जो फिर से उठ ना सके। शुक्रवार को रामगंजमंडी के वार्ड नंबर 1 में जनसम्पर्क के दौरान शिक्षा मंत्री ने यह बात कही। वे भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी ओम बिरला के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस राज ने पुस्तकों में स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को आतंकवादी पढ़ाया। रामप्रसाद बिस्मिल के लिए कहा कि वो डकैत थे, अंग्रेजों के सामान लूटते थे। कही वर्षों तक हमें और हमारे बच्चों को पढ़ाया कि मुग़ल शासक अकबर महान है। जबकि असलियत तो यह है कि अकबर एक आक्रांता था, जो मीना बाजार लगाकर सुन्दर महिलाओं को उठाकर लेकर जाता था। एक दुष्कर्मी कांग्रेस के लिए महान है और देशभक्त जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए बलिदान दिया वो आतंकवादी है।

(Udaipur Kiran) / इंदु/संदीप

Most Popular

To Top