Madhya Pradesh

मप्र: मुख्यमंत्री समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता आज विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे

भोपाल, 27 अप्रैल (Udaipur Kiran) । लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा के वरिष्ठ नेता आज (शनिवार) प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिवपुरी एवं गुना, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा पन्ना व भोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान देवास, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल बडवानी, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह भोपाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद खण्डवा, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य भिण्ड, दतिया व ग्वालियर, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा दतिया एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी भिण्ड जिले के प्रवास पर रहेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रातः 11.20 बजे शिवपुरी जिले के करेरा विधानसभा, दोपहर 12.20 बजे कोलारस विधानसभा और दोपहर 1.30 बजे गुना जिले के बामोरी विधानसभा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा पन्ना एवं भोपाल जिले में आयोजित विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान देवास जिले के खातेगांव विधानसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल प्रातः 11 बजे बजे बड़वानी जिले के सेन्धवा एवं दोपहर 3 बजे राजपुर विधानसभा की बैठक को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह भोपाल में आयोजित बैठकों में शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय भोपाल में आयोजित बैठकों में शामिल होंगे। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद खण्डवा जिले के खण्डवा व पंधाना विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे।

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रातः 10.45 बजे शिवपुरी जिले के रेश्री, दोपहर 12 बजे लालगढ, दोपहर 1.05 बजे कोलारस विधानसभा के खरई में, दोपहर 2.45 बजे पडोरा, दोपहर 3.45 बजे रंनोद, सायं 5.30 बजे बदरवास, में नुक्कड सभा को संबोधित करेंगे। उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रातः 11.15 बजे भिण्ड जिले के गोहद में जनसभा, दोपहर 1 बजे दतिया जिले के इंदरगढ़ और दोपहर 3 बजे ग्वालियर ग्रामीण के डबरा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ.नरोत्तम मिश्रा भिण्ड लोकसभा क्षेत्र के दतिया जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी सायं 4 बजे भिण्ड जिले के मेहगांव में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट के पश्चात सायं 5 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

(Udaipur Kiran) / नेहा

Most Popular

To Top