CRIME

अवैध संचालित आर्केस्ट्रा से चार नाबालिग लड़कियों का किया रेस्क्यू,तीन संचालक गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण,25अप्रैल (Udaipur Kiran) । अवैध आर्केस्ट्रा संचालन की सूचना पर एसएसबी मानव तस्करी रोधी इकाई ने छापेमारी कर चार नाबालिग लड़कियो का रेस्क्यू किया है। साथ ही तीन आर्केस्ट्रा संचालक को गिरफ्तार किया है।

इसकी जानकारी देते मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना मिली कि कुछ अवैध आर्केस्ट्रा का संचालन किया जा रहा है,जिसमे कम उम्र की लड़कियो से अवैध कार्य कराया जा रहा है। सूचना पर सिकटा थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव में संचालित पिंकी आर्केस्ट्रा म्यूजिकल ग्रुप से दो नाबालिग लड़कियों को आर्केस्ट्रा से मुक्त कराया गया। इसमें एक लड़की जलपाईगुड़ी की रहने वाली है,और दूसरी दिल्ली की रहने वाली है। एक आर्केस्ट्रा मालिक को गिरफ्तार किया गया। वही बैरिया पुलिस थाना पुलिस की जानकारी पर मलाही चौक के निकट में संचालित बरसा आर्केस्ट्रा से दो बंगाल की रहने वाली नाबालिग लड़कियों को आर्केस्ट्रा से मुक्त कराया गया और दो आर्केस्ट्रा संचालक को गिरफ्तार किया गया।

(Udaipur Kiran)

/चंदा

Most Popular

To Top