Chhattisgarh

श्रीरामलला की जीवंत झांकी के साथ निकली शोभायात्रा

श्रीरामलला की शोभायात्रा
 श्रीरामलला
उपनयन संस्कार

जगदलपुर, 08 अप्रैल (Udaipur Kiran) । श्रीरामनवमी के शुभ अवसर पर 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज बस्तर संभाग के द्वारा शताब्दियों पुरानी परंपरा का आज बुधवार निर्वहन किया गया।श्रीराम मंदिर में पूजन हवन के बाद प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 17 अप्रेल बुधवार को श्रीजगन्नाथ परिसर जगदलपुर स्थित रियासत कालीन श्रीराम मंदिर से संध्या 05 बजे श्रीरामलला की जीवंत झांकी एवं विशाल शोभायात्रा निकली गई।

श्रीरामनवमी के शुभ अवसर पर प्रति वर्षानुसार श्रीजगन्नाथ मंदिर परिसर में 14 बटुकों का उपनयन संस्कार संपन्न हुआ। इस शोभायात्रा में समाज के 14 क्षेत्रीयसमितियों के माध्यम से 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के 100 ग्रामों में निवासरत आरण्यक ब्राह्मण बड़ी संख्या में शामिल हुए। इसके अलावे शहर में अनेक शोभायात्रा विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा निकाला गया, पूरे शहर में शोभायात्रा के साथ जन सैलाब उमढ़ पड़ा।

360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ईश्वर नाथ खम्बारी ने बताया कि परंपरानुसार इस वर्ष भी श्रीजगन्नाथ मंदिर परिसर स्थित श्रीराममंदिर में चैत्र नवरात्रि की परंपरानुसार पूजा विधान संपन्न किया गया। नियत कार्यक्रम के अनुसार श्रीजगन्नाथ मंदिर परिसर में 14 बटुकों लुभप्रभात पाण्डे, जयप्रकाश पाण्डे,खोलेश्वर जोशी, हिमांशु कवि, यशवंत जोशी,चन्दन पण्डा,विहान पाण्डे ,हर्षवर्धन पाण्डे, चितरंजन कवि ,प्रियांश पाण्डे,सुशील कुमार पाण्डेय, ललित पाण्डेय, प्रदीप पाण्डेय और दीपक जोशी का नि:शुल्क सामुहिक उपनयन संस्कार संपन्न किया गया। श्रीराम जी डोली (पालकी) के साथ श्रीरामलला की जीवंत झांकी एवं शोभायात्रा निकली गई। उन्होने बताया कि श्रीरामलला की जीवंत झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा, जिसका लोगों ने दर्शन लाभ लिया।

(Udaipur Kiran) / राकेश पांडे

Most Popular

To Top