Uttrakhand

जनहित संस्था के अध्यक्ष ने छात्रा फिजानूर को दिया पुरस्कार

बच्चों को लेखन सामग्री वितरित करते जनहित संस्था के सदस्य।

नैनीताल, 24 अप्रैल (Udaipur Kiran) । नगर की जनहित संस्था ने बुधवार को मल्लीताल स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में लेखन सामग्री वितरण के उपरांत छात्र-छात्राओं के मध्य एक इनामी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया, जिसमें पर्ची के माध्यम से छात्रा फिजानूर को संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने 1000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

संस्था के अध्यक्ष चौधरी के अलावा अन्य अधिकारी भी इसी विद्यालय के विद्यार्थी रह चुके हैं। कार्यक्रम के आयोजन में संरक्षक जगमोहन बिष्ट, उपाध्यक्ष अशोक साह, महासचिव महेश आर्य, उपाध्यक्ष दिव्या साह, भोला दत्त तिवारी, रीता बिष्ट, प्रदीप साह, डॉ. ललित तिवारी, प्रमोद सहदेव, नंद लाल, भुवन आर्य, प्रधानाचार्या ममता साह, विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) /डॉ.नवीन जोशी/सत्यवान/रामानुज

Most Popular

To Top