HEADLINES

उत्तराखंड : उत्कृष्ट उपलब्धियों पर भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों को राष्ट्रपति ने किया पुरस्कृत

उत्तराखंड : उत्कृष्ट उपलब्धियों पर भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों को राष्ट्रपति ने किया पुरस्कृत

– एफआरआई देहरादून में हुआ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी दीक्षांत समारोह

देहरादून, 24 अप्रैल (Udaipur Kiran) । इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी देहरादून में दीक्षांत-गृह वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में बुधवार को प्रशिक्षणरत 2022-24 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। दीक्षांत समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त करने वाले परिवीक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार प्रदान किया।

भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थी समेत दो विदेशी प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का समापन-

इस अवसर पर 2022-24 पाठ्यक्रम के 99 भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थी और मित्र देश भूटान के दो विदेशी प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का समापन भी हुआ। वर्तमान बैच से सर्वाधिक 15 अधिकारी मध्य प्रदेश राज्य को प्राप्त होने जा रहे हैं। जबकि उत्तराखंड को तीन अधिकारियों की सेवाएं मिलेंगी।

भारत के अलावा 14 देश के वन अधिकारियों ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी से ली है प्रशिक्षण-

1926 से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी देहरादून पहले इंडियन फॉरेस्ट कॉलेज और अब राष्ट्रीय वन अकादमी के रूप में देश की सेवा कर रहा है। स्वतंत्र भारत के समस्त भारतीय वन सेवा अधिकारियों और 14 मित्र राष्ट्रों के 365 वन अधिकारियों ने अब तक इस संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

(Udaipur Kiran) /कमलेश्वर शरण/रामानुज

Most Popular

To Top