CRIME

अवैध असलहा के साथ रील बनाने वाले आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अवैध असलहा के साथ रील बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चित्रकूट, 19 अप्रैल (Udaipur Kiran) । पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रैपुरा पुलिस टीम ने एक आरोपित को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

उल्लेखनीय है कि नवयुवक द्वारा फिल्मी स्टाईल में अवैध शस्त्र के साथ रील बनाकर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की थी। इसका संज्ञान लेकर थानाध्यक्ष रैपुरा ने उप निरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह को युवक की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया था। उप निरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह तथा आरक्षी सूरज निर्मल ने अभिराज सिंह उर्फ भोलू सिंह निवासी अगरहुंडा को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपित के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामदगी के आधार पर थाना रैपुरा आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

(Udaipur Kiran) /रतन/दिलीप

Most Popular

To Top