Uttar Pradesh

हमारा प्रत्याशी कमल का फूल, उसे चारों तरफ खिलाने का कार्य करना है : मनोज जायसवाल

 भाजपा बैठक

-लोकसभा चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं को हर समय तैयार रहना होगा : विनोद प्रजापति

-विधानसभा बारा चुनाव कार्यालय मे भाजपा प्रबंधन समिति व कोर कमेटी की बैठक

प्रयागराज, 14 मार्च (Udaipur Kiran) । हम सभी कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारी मिली है उसे सक्रियता के साथ निर्वहन करते हुए, हमारा प्रत्याशी कमल का फूल है उसे चारों तरफ खिलाने का कार्य करना है। इस बार लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार चार सौ पार के संकल्प को पूरा करना है।

यह बातें मुख्य अतिथि इलाहाबाद लोकसभा प्रभारी मनोज जायसवाल ने गुरुवार को विधानसभा बारा चुनाव कार्यालय में विधानसभा बारा प्रबंधन समिति और कोर कमेटी की पहली बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा। लोकसभा चुनाव तक कोई बहाना, गिला शिकवा नहीं चलेगा। बैठकों में समय से उपस्थिति डायरी में लिखना और शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों का पालन कर पुराने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संकल्प को पूरा करना है।

जिलाध्यक्ष यमुनापार विनोद प्रजापति ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव के दौरान समय देखकर कार्य नहीं होता, सभी कार्यकर्ताओं को हर समय तैयार रहना होगा। कार्यक्रम को विधानसभा प्रभारी व वरिष्ठ पार्षद भोला तिवारी ने भी सम्बोधित कर कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया। संचालन विधानसभा बारा संयोजक रत्नाकर सिंह पटेल ने किया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि विधानसभा चुनाव कार्यालय पर संकल्प पत्र सुझाव पेटी भी रखी गई है, जिसमें क्षेत्र की जनता व कार्यकर्ताओं से इलाहाबाद लोकसभा में कैसा हो हमारा संकल्प पत्र पर सुझाव मांगा गया है। बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल, जिला मंत्री प्रकाश शुक्ला, कमलेश त्रिपाठी, शिवराम सिंह परिहार, कार्यालय मंत्री मनोज गुप्ता, मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधाकर पांडेय, सुभाष सिंह पटेल, राजमणि पासवान, कुशल जैन सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) /विद्या कान्त/सियाराम

Most Popular

To Top