Bihar

नीतीश सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार टला

– भाजपा आलाकमान से मंत्रियों की सूची नहीं मिलने से टला मंत्रिमंडल विस्तार

पटना, 14 मार्च (Udaipur Kiran) । बिहार में नीतीश नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का गुरुवार को होने वाला कैबिनेट का विस्तार टल गया है। ताजा जानकारी के अनुसार अब नीतीश कैबिनट का विस्तार कल शाम तक होगा। इसके पीछे की वजह भाजपा आलाकमान के तरफ से अभी तक मंत्रियों की लिस्ट पर फाइनल मुहर नहीं लगना बताया जा रहा है।

सीएम नीतीश कुमार ने भाजपा से लिस्ट मांगी थी लेकिन अबतक भाजपा की ओर से मंत्रियों को सूची नहीं आई है। जिसके कारण आज के बदले कल मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बुधवार को काफी गहमागहमी रही। बैठकों का दौर जारी रहा और संभावित मंत्रियों के नामों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास एक अणे मार्ग में घटक दलों के साथ बैठक की। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा शामिल हुए।

अभी मंत्रिमंडल में शामिल 9 मंत्रियों के पास विभाग का अधिक बोझ है, जिसे देखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार का फैसला लिया गया है। कैबिनेट विस्तार में इस बात की चर्चा तेज है कि शाहनवाज हुसैन मंत्री नहीं बनेंगे, क्योंकि संजय झा राज्यसभा चले गये हैं वही शाहनवाज अब विधान पार्षद नहीं हैं। इसलिए उन्हें मंत्री नहीं बनाया जाएगा। वही नीतिन नवीन और मंगल पांडेय को भाजपा के तरफ से मंत्री बनाया जा सकता है।

भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी ने इस बार भी मंत्रियों का फॉर्मूला 2020 के आधार पर ही तय किया है। उस समय भाजपा कोटे के 16, जदयू से 12, हम से एक, वीआईपी से एक और एक निर्दलीय विधायक मंत्री थे। अभी सरकार में सीएम सहित नौ मंत्री हैं। इसमें जदयू से चार, भाजपा से तीन, हम से एक और एक निर्दलीय विधायक मंत्री है।

(Udaipur Kiran) /गोविन्द

/चंदा

Most Popular

To Top