HimachalPradesh

कांग्रेस राज में ना संपत्ति, ना संतान और ना ही सरहद सुरक्षित : अनुराग ठाकुर

धर्मशाला, 25 अप्रैल (Udaipur Kiran) । केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को जन विरोधी करार देते कहा कि कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में कहा है कि अब संपत्ति आपकी संतान की नहीं होगी बल्कि वह अपने वोट बैंक के लिए उस संपत्ति को लोगों को बांट देंगे जिस पर उनका कभी हक नहीं था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में ना संपत्ति, ना संतान, ना सीमा और ना ही सनातन सुरक्षित है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के राज में कोई भी सुरक्षित नहीं रह सकता है।

अनुराग ठाकुर ने यह बात वीरवार को गगल एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कही। अनुराग ठाकुर दिल्ली से गगल एयरपोर्ट पंहुचे जहां से वह हमीरपुर के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनमानस के पैसे को छीनना चाहती है और उनके हक भी छीनना चाहती है।

वहीं इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अनुराग ठाकुर का जोरदार स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है उन्होंने कहा कि संगठन के बल पर ही भाजपा ने लगातार हमीरपुर क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश की चारों की चारों सीटों 2014 और 2019 में जीती। उन्होंने कहा कि इस बार के लोकसभा व उपचुनावों को लेकर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि इस बार भी सभी चारों सीटे जीत कर नरेंद्र मोदी की झोली में डालेंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की वसूली उनके सत्ता में आते ही शुरू हो जाती है उन्होंने कहा यह वसूली टेक्स व्यापारी आम लोग उद्योगपति सभी को कांग्रेस सरकार में देना पड़ता है लेकिन मौत के बाद भी कांग्रेस सरकार की वसूली जारी रहे यह भी कांग्रेस सरकार ने इस बार के मेनिफेस्टो में स्पष्ट कर दिया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने ना कभी सेना को सशक्त किया और ना ही कभी सीमाओं को सुरक्षित रखा और ना ही कांग्रेस पार्टी ने कभी सेना के जवानों को बुलेट जैकेट दिए और ना ही अपने कार्यकाल में कोई लड़ाकू विमान सेना को दिए। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए देश की सुरक्षा महत्व नहीं रखती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केवल रक्षा सौदों में दलाली खाने की ओर ध्यान देते थे। 10-10 साल तक खरीद नहीं हो पाई दलाली ना मिलने के कारण। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज जब भाजपा के राज में सीमा सुरक्षित हुई है सेना सशक्त हुई और देश का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता हथियाने के लिए किसी भी स्तर पर गिरकर अनाप-शनाप बयान बाजी की कोशिश कर रही है। अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्टी के अनेक नेता जेल में हों, भ्रष्टाचार के कारण पंजाब से लेकर दिल्ली तक आम आदमी पार्टी के नेताओं को इस्तीफे देने पड़े हैं। उन्होंने कहा कि जिनके स्वास्थ्य मंत्री, शिक्षा मंत्री व अन्य मंत्री, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री जेल में हैं। यह कीर्तिमान अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने बनाया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को जमानत भी नहीं मिली और उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत जांच एजेंसियों के पास हैं।

(Udaipur Kiran) /सतेंद्र/उज्जवल

Most Popular

To Top