Uttar Pradesh

नीरज सिंह ने 50 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को नमो एप से जोड़ा

नीरज सिंह

लखनऊ,19 मार्च (Udaipur Kiran) । विकसित भारत के संकल्प के साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर भाजपा की ओर से नमो एम्बेसडर अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर लखनऊ महानगर में भी पिछले दो महीने से सभी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता लोगों को नमो ऐप डाउनलोड कराकर विकसित भारत संकल्प यात्रा में नमो एंबेसडर के रूप में जोड़ने का काम किया है।

इस अभियान में अब तक दो करोड़ से अधिक विकसित भारत एम्बेसडर नमो ऐप पर जुड़ चुके हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह ने इस अभियान में भी अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हुए इस सप्ताह राष्ट्रीय स्तर पर 50,000 से अधिक नए ‘विकसित भारत अम्बेसडर’ जोड़कर सम्पूर्ण भारत में प्रथम स्थान पर रहे। जिसकी प्रशंसा करते हुए उन्हें भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सर्टिफिकेट भी प्राप्त हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से लखनऊ व सम्पूर्ण प्रदेश के युवा बेहद उत्साहित हैं।

नीरज सिंह बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं वो जहां पार्टी के सभी अभियानों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। वहीं सामाजिक कार्यों में उनकी बेहद रुचि है। उनके द्वारा प्रति वर्ष अटल स्वास्थ्य मेला का आयोजन होता है। पिछले दो दशकों से नीरज सिंह कार्यकर्ताओं के मध्य रहकर पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य कर हैं। नीरज सिंह फिक्की के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम यूपी चैप्टर के चेयरमैन बन बिजनेस जगत में भी अपनी सेवा दे रहे हैं।

(Udaipur Kiran) /बृजनन्दन/मोहित/राजेश

Most Popular

To Top