Madhya Pradesh

मप्र: कांग्रेस का आरोप- प्रधानमंत्री मोदी असत्य कथन कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं

भोपाल, 25 अप्रैल (Udaipur Kiran) । प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को लेकर दिये गये बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मोदी जी 1985 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने इन हेरीटेज कानून को स्टेट प्रापर्टी के तहत आते थे, उनको कर और प्रापर्टी टैक्स से मुक्त किया था, तत्कालीन भाजपा नेता यशवंत सिन्हा और जयंत सिन्हा ने इसका समर्थन किया था।

मुकेश नायक ने कहा कि मोदी जी असत्य कथन कर रहे हैं कि राजीव गांधी ने इंदिरा गांधी की प्रापर्टी को हड्पने के लिए कानून बनाया। पीएम मोदी बताये कि कौन सी प्रापर्टी इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के पास चली गई, उनके पास निजी घर भी नहीं है आनंद भवन जिस घर में पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ, पले-बड़े, जो हजारों करोड़ की प्रापर्टी है, उसे दान में दिया और वह आज देश की प्रापर्टी है, निजी प्रापर्टी नहीं है। हमारे गांधीवादी नेता विनोभा भावे, जिन्होंने पूरे देश में पद यात्रा की थी, भूदान यज्ञ किया था और उसके तहत कांग्रेस नेताओं और इस देश के किसानों ने हजारों एकड़ जमीन दान में दी है। मोदी जी असत्य कथन कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे है।

मुकेश नायक ने कहा कि मोदी जी 25-30 साल पहले की बात क्यों कर रहे हैं। 18 साल पहले डॉ. मनमोहन सिंह ने ये कहा था, वो कहा था, इन हेरीटेज कानून 1985 कानून बना था। मोदी जी आप अपने 10 साल का रिपोर्ट कार्ड देश की जनता के सामने रखिये। आप 30-40 साल पुराने गढ़े मुर्दे उखाड़ रहे हैं और देश की जतना को भ्रमित कर रहे हैं असत्य कथन कर रहे हैं।

(Udaipur Kiran) / नेहा

Most Popular

To Top