Madhya Pradesh

मप्र: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन महामंत्री ने शहीद दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को किया नमन

State President

भोपाल, 23 मार्च (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यालय में शहीद दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांसुमन अर्पित किये।

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि देश की अखंडता के लिए क्रांतिकारी हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चुम कर झूल गए। देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीद देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इस दौरान पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंद्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल एवं कार्यकर्ताओं ने शहीदों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

(Udaipur Kiran) / नेहा

Most Popular

To Top