Haryana

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा शक्ति केन्द्रों के प्रमुखों की बैठक

फतेहाबाद। शक्ति केन्द्र प्रमुखों की बैठक को संबोधित करते विधायक दुड़ाराम।

फतेहाबाद, 25 अप्रैल (Udaipur Kiran) । भाजपा जिला कार्यालय में शहरी मंडल के शक्ति केन्द्रों के प्रमुखों की एक विशेष बैठक गुरुवार को हुई। इस बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम ने शिरकत की।

विधायक दुड़ाराम व शहरी मंडल अध्यक्ष शम्मी ढींगड़ा ने संयुक्त रूप से कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ता धरातल पर उतरकर कड़ी मेहनत करें। जनता के बीच जाकर भाजपा की नीतियों व जनकल्याणकारी योजनाओं का खूब प्रचार करें। अपने अपने बूथों व शक्ति केन्द्रों पर मतदाताओं को जागरूक करें। लोकसभा चुनावी रण में सभी शक्ति केन्द्र प्रमुख सेनापति के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाएं। कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ जीता-चुनाव जीता के नारे को याद रखते हुए अपने अपने बूथ को मजबूत बनाने पर ध्यान दें। अपने अपने बूथ पर अधिक से अधिक मतदान करवाएं।

बैठक की अध्यक्षता शहरी मंडल के अध्यक्ष शम्मी ढींगड़ा ने की। विशेष तौर पर भाजपा के जिला महामंत्री अशोक जाखड़ व मंडल प्रभारी भवानी सिंह उपस्थित रहे। मंच संचालन मंडल महामंत्री राजेश जांगड़ा ने किया।

(Udaipur Kiran) /अर्जुन/सुमन

Most Popular

To Top