Uttrakhand

कांग्रेस की विचारधारा को प्रचारित करने के लिए बनाये गये मीडिया कोआर्डिनेटर

देहरादून, 01 अप्रैल (Udaipur Kiran) । उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी ने सोमवार को बताया कि लोकसभा चुनाव में विभिन्न मुद्दों पर पार्टी की विचारधारा को प्रचारित प्रसारित करने के लिए मण्डलवार, लोकसभा और जिलेवार मीडियाकोऑर्डिनेटर बनाए गये हैं।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड कांग्रेस मीडिया विभाग ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति पर डॉ. चयनिका उनियाल के मार्गदर्शन में सभी मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्ति की है। पार्टी की रीति नीति जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए और मीडिया विभाग में बेहतर समन्वय के लिए ऐसा किया गया है। दसौनी ने कहा कि गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी के रूप में लखपत बुटोला को जिम्मेदारी मिली है, कुमाऊँ मण्डल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी नीरज तिवारी को दी गयी है। इसी क्रम में लोकसभा मीडिया समन्वयक के रूप में अल्मोड़ा में तारू तिवारी, नैनीताल में एडवोकेट कमलेश तिवारी, हरिद्वार में महेश प्रताप राणा, टिहरी में शांति प्रसाद भट्ट और पौड़ी में अद्वैत बहुगुणा को जिम्मेदारी दी गयी है।

दसौनी ने बताया कि विकेन्द्रीकरण को ध्यान में रखते हुए जिले स्तर पर भी समन्वयक बनाये गये हैं। इनमें अल्मोड़ा से दिनेश पिलखवाल, पिथौरागढ़ से खीमराज जोशी, चम्पावत से अशोक वर्मा, बागेश्वर से हरीश ऐठानी, नैनीताल से मनोज शर्मा, उधम सिंह नगर से अरविन्द आर्य, हरिद्वार से शुभम जोशी, टिहरी से जयवीर सिंह रावत, उत्तरकाशी से पवित्रा राणा, रुद्रप्रयाग से नरेन्द्र सिंह बिष्ट, पौड़ी से लाल सिंह नेगी, चमोली से मनोज रावत और देहरादून से शीशपाल सिंह बिष्ट को जिम्मेदारी दी गयी हैं।

(Udaipur Kiran) / साकेती/सत्यवान/रामानुज

Most Popular

To Top