HEADLINES

इतिहास के पन्नों में 25 मार्चः पत्रकारिता के `प्रताप’ का अवसान

फोटो

गणेश शंकर विद्यार्थी ऐसे निडर और निष्पक्ष पत्रकार थे जिन्होंने कलम की ताकत से अंग्रेजी शासन की नींव हिला दी। वे ऐसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे, जिन्होंने कलम के साथ-साथ महात्मा गांधी के अहिंसक समर्थकों और क्रांतिकारियों को समान रूप से देश की आजादी में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

26 अक्टूबर, 1890 को अपनी ननिहाल प्रयाग में पैदा हुए गणेश शंकर विद्यार्थी की शिक्षा-दीक्षा मुंगावली (ग्वालियर) में हुई थी। उन्होंने उर्दू-फ़ारसी का अध्ययन किया। आर्थिक कठिनाइयों के कारण वे एण्ट्रेंस तक ही पढ़ सके किन्तु उनका स्वतंत्र अध्ययन अनवरत चलता रहा। अपनी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने पत्रकारिता के गुणों को खुद में भली प्रकार से सहेज लिया था। वे ‘सरस्वती’, ‘अभ्युदय’, ‘प्रभा’ से जुड़े रहे और ‘प्रताप’ (साप्ताहिक) के सम्पादक हुए। इस दौरान स्वतंत्रता आंदोलन में कई बार उन्हें जेल जाना पड़ा।

25 मार्च 1931 को कानपुर के हिन्दू-मुस्लिम दंगे में लोगों को बचाते हुए विद्यार्थी जी साम्प्रदायिकता की भेंट चढ़ गए थे। उनका शव अस्पताल में लावारिस लाशों के बीच मिला। वह इतना फूल गया था कि उसे पहचानना मुश्किल था। नम आँखों से 29 मार्च को विद्यार्थी जी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

अन्य अहम घटनाएं-

1987 – दक्षेस (सार्क) देशों का स्थायी सचिवालय नेपाल की राजधानी काठमांडू में खोला गया।

1999 – भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों के आठ वर्गों को वीसा मामले में छूट देने की घोषणा।

2003 – सद्दाम नहर और फरात पुल पर इराक का कब्ज़ा।

2005 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सूडान के लिए शांति सेना की मंजूरी दी।

2007 – टीम इंडिया विश्वकप क्रिकेट से बाहर।

2008 -टाटा ग्रुप की पुणे स्थित फर्म ‘कम्यूटेशन रिसर्च लैबरटरीज’ ने इंटरनेशनल फर्म ‘याहू’ से गठजोड़ किया।

2011- उड़ीसा का नाम ओडिशा किए जाने संबंधी विधेयक को लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी मंजूरी दी गई। उड़ीसा विधानसभा में 28 अगस्त 2008 को इसका प्रस्ताव पारित किया गया था जिसे बाद में केन्द्र को भेज दिया गया था।

जन्म

1965 – मोहन यादव – भाजपा नेता व मध्य प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री।

1948 – फ़ारुख़ शेख़- बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता।

1943 – तेजराम शर्मा, भारतीय कवि।

1933 – वसंत गोवारिकर – पद्मश्री और पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय वैज्ञानिक।

1927 – पी. शानमुगम – दो बार पुदुचेरी के मुख्यमंत्री रहे।

1914 – नॉर्मन बोरलॉग – नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकी कृषि विज्ञानी।

निधन

2020 – निम्मी – भारतीय सिनेमा में 60 के दशक की अभिनेत्री।

2014 – नन्दा- प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री।

2011 – कमला प्रसाद- हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक।

1931 – गणेश शंकर विद्यार्थी – सुप्रसिद्ध पत्रकार, समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी।

(Udaipur Kiran)

Most Popular

To Top