Haryana

हिसार : पूर्व विधायक सावित्री व पूर्व मेयर सहित कई लोग भाजपा में शामिल

पार्टी में शामिल होने के बाद सावित्री जिंदल का अभिवादन करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।

हिसार, 28 मार्च (Udaipur Kiran) । विधानसभा क्षेत्र हिसार की पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल और पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाला सहित कई लोग भाजपा में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं अन्य ने उनका स्वागत किया।

हिसार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह के समर्थन में गुरुवार को आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पूर्व विधायक सावित्री जिंदल ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इससे पहले सुबह उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कांग्रेस छोड़ने की सूचना दी थी। इसके बाद सावित्री जिंदल, सीमा जिंदल, जगदीश जिंदल, वेद रावल, दयानंद सैनी, राज हसीना, गुलजार काहलो, राजबीर नैन, अनूप धनखड़, सचिन ग्रोवर, दलबीर धीरणवास, मदनलाल बुंदेला और डोभी के सरपंच आजाद सिंह हिन्दुस्तानी सहित सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस व अन्य पार्टियां छोड़़कर भाजपा में शामिल हो गए। इस अवसर पर पूर्व विधायक सावित्री जिंदल ने भाजपा हाईकमान का आभार जताया और कहा कि परिवार में शामिल करने के लिए वह पार्टी की आभारी हैं।

(Udaipur Kiran) /राजेश्वर

Most Popular

To Top