HEADLINES

रामलला के दर्शन को अयोध्याधाम पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के दर्शन को अयोध्या पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के दर्शन को अयोध्या पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के दर्शन को अयोध्या पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

अयोध्याधाम,11 मार्च (Udaipur Kiran) । श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में श्रीराम लला के दर्शन के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सोमवार सुबह कैफियत ट्रेन से सपरिवार अयोध्या पहुंचे। अयोध्या कैंट स्टेशन पर लोकसभा अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया।

स्टेशन पर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, नगर निगम अयोध्या महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और विधायक वेद प्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे। लोकसभा अध्यक्ष दो दिवसीय दौरे पर राम नगरी पहुंचे हैं।

लोकसभा अध्यक्ष माहेश्वरी समाज के धर्मशाला भूमि पूजन में भी शामिल होंगे। अपने प्रवास के दौरान लोकसभा अध्यक्ष परिवार समेत रामलला के दर्शन करेंगे। वो सोमवार शाम सरयू महाआरती में भी शामिल होंगे।

(Udaipur Kiran) पाण्डेय/मोहित

Most Popular

To Top