HimachalPradesh

लोकसभा चुनाव : भाजपा ने हमीरपुर से अनुराग व शिमला से सुरेश को फिर बनाया उम्मीदवार

अनुराग

शिमला,13 मार्च (Udaipur Kiran) । भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची बुधवार को जारी कर दी है। इस सूची में हिमाचल प्रदेश से दो मौजूदा सांसदों को टिकट दिया गया है। भाजपा ने हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से एक बार फिर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को टिकट दी है। इसके अलावा शिमला से वर्तमान सांसद सुरेश कश्यप को फिर उम्मीदवार बनाया है।

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की चार सीटें हैं। भाजपा ने हमीरपुर और शिमला के वर्तमान सांसदों को फिर से उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने अीाी मंडी और कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार अभी तक घोषित नहीं किए हैं। भाजपा ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सूचना प्रसारण व खेल, युवा मामले के केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को फिर से उम्मीदवार बनाया है। अनुराग इस संसदीय क्षेत्र से वर्ष 2008 से चुनाव लड़ते आ रहे हैं।इसके अतिरिक्त भाजपा ने शिमला से वर्तमान सांसद सुरेश कश्यप को एक बार फिर मैदान में उतारा है। सुरेश कश्यप वर्ष 2019 में पहली बार शिमला से सांसद चुने गए थे। इससे पहले वे वर्ष 2012 और वर्ष 2017 में सिरमौर के पच्छाद से विधायक रह चुके हैं।

भाजपा वर्ष 2014 से लगातार हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटें जीतती आ रही है। भाजपा चार में से दो उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। कांग्रेस ने अभी लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश से एक भी उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया है।

(Udaipur Kiran)

Most Popular

To Top