RAJASTHAN

लोकसभा चुनाव : प्रत्याशियों ने अंतिम दिन झोंकी ताकत, रैली निकाल कर मांगा समर्थन, प्रचार थमा

रैली निकाल कर मांगा समर्थन

जोधपुर, 24 अप्रैल (Udaipur Kiran) । 18वीं लोकसभा के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को होगा। जोधपुर संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवारों ने आज अपनी ताकत लगा दी और जनसंपर्क किया। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के दोनों ही उम्मीदवारों ने आज शहर में अगल अलग स्थानों से रैलियां निकाली और अपने अपने पक्ष में समर्थन जुटाया। आज प्रचार थम गया है और अब डोर टू डोर प्रचार प्रत्याशियों की तरफ से किया जाएगा। आज शाम छह बजे बाद से धारा 144 भी लग गई जोकि 26 अप्रेल की रात तक प्रभावी रहेगी।

जलशक्ति मंत्री शेखावत का प्रचार :

लोकसभा प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में आज विशाल जनसम्पर्क आज दोपहर बाद आरंभ किया गया। यह जनसंपर्क जालोरी गेट से प्रारम्भ करते हुए सिरे बाजार होते हुए पुष्टिकर स्कुल, खाण्डा फलसा, आडा बाजार, कटला बाजार, त्रिपोलिया बाजार होते हुए सोजती गेट स्थित गणेश मन्दिर पर सम्पन्न हुआ। इस अभियान में शहर विधानसभा विधायक अतुल भंसाली, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। लूणी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा द्वारा विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली गई। रैली में के बिनेट मंत्री जोगाराम पटेल व नागौर भाजपा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा ने शिरकत की।

कांगे्रस प्रत्याशी करणसिंह का जनसंपर्क :

लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी उचियारड़ा ने आज रैली के रूप में अपना जनसंपर्क किया। बीच रास्ते उनका लोगों ने काफी स्वागत किया। आज प्रचार के आखिरी दिन उनके द्वारा ताकत लगा दी गई। चौपासनी स्कूल से भीतरी शहर तक सडक़ों पर रेलमपेल नजर आया। उचियारड़ा की वाहन रैली में चीरघर स्थित वार्ड संख्या 5 दक्षिण में पार्षद प्रधिनिधि सद्दीक राजू भाई, मंडल अध्यक्ष जाकिर अली, मो. यूसुफ लोहानी, प्रेमलता, ओमप्रकाश व्यास, राजा मोइन, अमजद बक्ष सहित कई कांग्रेजनो ने करणसिंह उचियारड़ा का रैली में क्रेन द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रैली में पहला पुलिया से लेकर आखलिया चौराहा तक 10 से 12 क्रे ने लगाकर कांग्रेजनों ने उचियारड़ा की रैली में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

बोधि इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी ने किया मतदान के लिए जागरूक :

इधर लोकसभा चुनाव 2024 में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बोधि इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राये नागरिकों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। स्कूल के विद्यार्थी गाँव के आम नागरिकों को मतदान के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।

सुगम्य पोर्टल पर मिलेगी लाइनों की जानकारी :

शहरी क्षेत्र – सरदारपुरा, जोधपुर व् सूरसागर के मतदाता अब मतदान दिवस पर लंबी लंबी कतारों से बच सकेंगे एवं उन्हें अपने घर बैठे ही अपने संबंधित बूथ पर क़तार की स्थिति की जानकारी पोर्टल से मिल सकेंगी। सुगम्य पोर्टल पर जाकर मतदाता को विधानसभा व मतदान केंद्र का चयन करना होगा और बूथ पर लाइन की वर्तमान स्थिति दर्शायी जाएगी. यह सूचना प्रति 15 से 20 मिनट के अंतराल से अपडेट की जाएगी।

धारा 144 लागू, ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर रोक :

कमिश्नरेट में धारा 144 लागू की गई है। साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर रोक भी लगाई गई है। इसके आदेश आज से लागू हो गए है।

डीसीपी (मुख्यालय) शरद चौधरी ने आदेश जारी किए है कि लोकसभा आम चुनाव- 2024 के तहत धारा 144 के तहत रैली, जुलूस, आंदोलन, सार्वजनिक समारोह पर रोक रहेगी। साथ ही पांच व्यक्ति या ज्यादा एक ही स्थान पर जमा नहीं होंगे। किसी भी प्रकार के हथियार ले जाने पर पाबंदी रहेगी। वहीं ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर रोक रहेगी।

(Udaipur Kiran) /ईश्वर

Most Popular

To Top