Uttar Pradesh

लोजपा रामविलास गुट के अध्यक्ष चिराग पासवान ने किया गंगा पूजन, देखी गंगा आरती

 चिराग पासवान मां गंगा का पूजन करते हुए: फोटो बच्चा गुप्ता
 चिराग पासवान मां गंगा का पूजन करते हुए: फोटो बच्चा गुप्ता

-विजिटर बुक में लिखा गंगा आरती का हिस्सा बनना एक पूर्ण दिव्य अनुभव

वाराणसी, 20 अप्रैल (Udaipur Kiran) । लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने शनिवार शाम अपनी मां के साथ मां गंगा का विधिवत पूजन अर्चन के बाद दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती देखी। गंगा आरती में परिवारी जनों के साथ शामिल चिराग पासवान ने मां गंगा से लोकसभा चुनाव में पार्टी के दमदार प्रदर्शन की कामना की। चिराग के परिवार के सदस्यों ने भी मां गंगा का वैदिक रीति से पूजन किया मां गंगा के आरती का दर्शन कर चिराग पासवान समेत सभी लोग मंत्रमुग्ध नजर आए। गंगा आरती के समय चिराग पासवान कभी वीडियो बनाते तो कभी तस्वीरें लेते दिखे। गंगा आरती के बाद गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, संरक्षक इंदु शेखर शर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव हनुमान यादव ने चिराग पासवान को अंगवस्त्र, मोमेंटो व प्रसाद देकर स्वागत किया।

चिराग पासवान ने गंगा सेवा निधि के विजिटर बुक में लिखा गंगा आरती का हिस्सा बनना एक पूर्ण दिव्य अनुभव है। मैं अपने परिवार के साथ यहां आया हूं। आरती में शामिल होने पर शांति महसूस हो रहा है। लगभग एक घंटे तक दशाश्वमेध घाट पर चिराग पासवान मौजूद रहे। मां गंगा की आरती के बाद उन्होंने गंगा की गोद में नौका विहार भी किया।

(Udaipur Kiran) /श्रीधर/आकाश

Most Popular

To Top