CRIME

कासगंज : फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

– जांच को पहुंची फॉरेंसिक टीम, पुलिस ने पति को हिरासत में लिया

कासगंज, 18 मार्च (Udaipur Kiran) । सदर कोतवाली क्षेत्र में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सुबह पुलिस को जानकारी दी गई। फॉरेंसिक टीम और पुलिस ने मौके पर निरीक्षण किया। विवाहिता के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

मोहल्ला मोहन स्थित गली कायस्थान निवासी अनिकेत गुप्ता की 28 वर्षीय पत्नी कोमल का शव सोमवार की सुबह बंद कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सुबह जब वह काफी देर तक कोमल कमरे से नहीं निकली तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने दरवाजा खोलकर देखा तो अवाक रह गए। जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम बुलाई गई। जांच पड़ताल हुई। पुलिस ने पति अनिकेत गुप्ता को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। विवाहिता के मायके पक्ष को जानकारी दे दी। बताया जाता है कि विवाहित के मायके पक्ष के लोग दिल्ली में निवास करते हैं। उनके दोपहर तक कासगंज पहुंचने की संभावना है। पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर औपचारिकता पूरी कर ली हैं।

(Udaipur Kiran) /पुष्पेंद्र/मोहित

Most Popular

To Top