RAJASTHAN

करौली-धौलपुर : भाजपा ने इंदु देवी जाटव को बनाया प्रत्याशी

करौली-धौलपुर से भाजपा प्रत्याशी इंदु देवी जाटव।

धौलपुर, 26 मार्च (Udaipur Kiran) । भाजपा ने करौली-धौलपुर लोकसभा सीट से इंदु देवी जाटव को प्रत्याशी बनाया गया है। मंगलवार दोपहर जारी भाजपा की तीसरी सूची में इंदु देवी के नाम का ऐलान हुआ है। उधर,भाजपा ने करौली-धौलपुर लोकसभा सीट से दो बार के सांसद डॉ. मनोज राजोरिया का टिकट काट दिया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर ने बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने करौली निवासी इंदु देवी जाटव को करौली-धौलपुर सीट से पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। भाजपा प्रत्याशी इंदु देवी जाटव 27 मार्च को करौली कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इंदु देवी जाटव वर्ष 2015 से 2020 में करौली पंचायत समिति की प्रधान रह चुकीं हैं। इसके साथ ही इंदु देवी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में भी काम कर चुकीं हैं। बताते चलें कि भाजपा आला कमान ने करौली-धौलपुर लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद डॉ. मनोज राजोरिया का टिकट काट दिया है। डॉ. राजोरिया वर्ष 2014 एवं 2019 में करौली-धौलपुर सीट से सांसद निर्वाचित हुए थे।

(Udaipur Kiran) / प्रदीप/ईश्वर

Most Popular

To Top