Haryana

कैथल: सास पर दामाद की नीयत हुई खराब, घर में अकेली पाकर किया रेप

सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र

कैथल पुलिस ने किया युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज

कैथल, 27 मार्च (हि.स. )। कैथल में दामाद की अपनी ही सास पर नीयत खराब हो गई। बुधवार को जैसे उसे सास घर में अकेले मिले तो उसने जबरदस्ती संस्कार रेप कर दिया। बेटी को जब मां के साथ ही घटना का पता लगा तो उसने अपने पति के खिलाफ ही रेप का मामला दर्ज करवा दिया। घटना कैथल शहर की बस्ती अर्जुन नगर की है।

गांव में म्यौली की रहने वाली महिला ने थाना शहर कैथल में शिकायत देकर बताया कि उसकी अनिल कुमार के साथ लव मैरिज हुई थी। वह कैथल के अर्जुन नगर में मकान लेकर उसके साथ रह रही थी। 25 मार्च को उसकी 50 वर्षीय मां उससे मिलने के लिए कैथल अर्जुन नगर में उसके घर आई हुई थी। शाम को वह किसी घरेलू काम के सिलसिले में घर से बाहर गई थी। उसे समय उसकी मां घर पर अकेली थी। इस दौरान उसका पति अनिल घर आया और उसकी मां को देखकर उसकी नियत खराब हो गई। उसने उसकी मां के साथ दुष्कर्म किया। जब वह वापस घर लौटी तो उसकी मां ने उसे सारी वारदात के बारे में बताया। होली का दिन होने के कारण उस दिन वह पुलिस में शिकायत नहीं कर सकी। जांच अधिकारी धनपति ने बताया कि बुधवार को पीड़ित महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

(Udaipur Kiran) / नरेश

Most Popular

To Top