Haryana

कैथल: कम्बोज सभा के प्रधान इंद्रजीत लड़ेंगे कुरुक्षेत्र से लोकसभा का चुनाव

कैथल में हुई कंबोज सभा की बैठक में इंद्रजीत को उम्मीदवार बनाने का निर्णय लेते हुए समाज के लोग
कैथल में हुई कंबोज सभा की बैठक में इंद्रजीत को उम्मीदवार बनाने का निर्णय लेते हुए समाज के लोग

रविवार को कैथल में हुई कम्बोज सभा की बैठक में हुआ फैसला

कैथल, 28 अप्रैल (Udaipur Kiran) । हरियाणा कम्बोज सभा कैथल के प्रधान इंद्रजीत सिंह कुरुक्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। रविवार को कैथल में सरदार जरनैल सिंह की अध्यक्षता में हुई कम्बोज समाज की बैठक में यह फैसला लिया गया। कम्बोज सभा के फैसले पर पीपल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष जांगड़ा मैं इंद्रजीत सिंह को कुरुक्षेत्र लोकसभा से पार्टी का उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया है।

सुभाष जांगड़ा ने बताया कि इससे पूर्व पीपल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक की ओर से कुरुक्षेत्र लोकसभा से प्रत्याशी के तौर पर सरदार हरदेव सिंह का नाम फाइनल था। कम्बोज समाज की मांग का समर्थन उन्होंने इंद्रजीत सिंह कम्बोज के समर्थन में बैठने का फैसला किया और यह टिकट इंद्रजीत सिंह कम्बोज शक्तिनगर कैथल रसूलपुर माण्डी वाले को थमा दिया। कम्बोज सभा सीवन के प्रधान गुरचरण सिंह ने भी फैसले का समर्थन किया। गुरचरण सिंह ने कहा कि सभी राजनैतिक पार्टियों ने कम्बोज समाज की आज तक अनदेखी की है और हरियाणा के कई क्षेत्रों में बहुलता होते हुए भी कम्बोज समाज को अनदेखा किया जाता रहा है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सरदार जरनैल सिंह ने कहा कि कम्बोज समाज द्वारा चयनित प्रत्याशी बड़ी बड़ी पार्टीयों के प्रत्याशियों को धूल चटाने का काम करेगा।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा अन्य पिछड़े वर्गों के लिए क्रीमीलेयर की सीमा 6 लाख तय की गई है, जबकि अन्य राज्यों में यह सीमा 8 लाख है और केंद्र सरकार द्वारा भी 8 लाख तय की गई है। पिछड़े वर्गों के लोग इस चुनाव में इसका बदला लेंगे। सभा में हरभजनसिंह, मुख्तार सिंह, रणजीत सिंह, सुखविंदर सिंह नंबरदार, जम्मू राम, मुन्शी राम, परमजीत सिंह, बलविंदर सिंह, हेमराज सिंह, कृष्ण चंद, कुलजीत, हरमन, डॉ. सोनू, रमेश कुमार, रणजीत सिंह, अमरीक सिंह, वेद प्रकाश मौजूद रहे।

हिंदुस्थान समाचार/ नरेश

Most Popular

To Top