Haryana

जींद: मोदी के नेतृत्व में देश को मिली अलग पहचान : मोहनलाल बड़ौली

जींद, 28 मार्च (Udaipur Kiran) । सोनीपत लोस से भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम है। जिसके बलबूते पर भाजपा एक बार फिर से केंद्र व प्रदेश में सरकार बनाएगी। भाजपा का कार्यकर्ता सबसे मजबूत है, जिसकी वजह से आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। सोनीपत लोस से भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल कौशिक गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि दस की दस सीटें जीत मोदी की झोली में डालने का काम कार्यकर्ता करेंगे और वो अभी से जी जान से जुटे हुए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजू मोर ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भाजपा का एक ही मूल मंत्र है कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को विश्व में अलग पहचान दिलाई है, जिससे आज प्रत्येक भारतीय को गर्व है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा सरकार की नीतियों से प्रत्येक वर्ग खुश है। जिला मीडिया प्रमुख मनीष बबलू गोयल ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा जींद विधायक डा. कृष्ण मिढ़ा, जिला महामंत्री डा. राज सैनी, वरिष्ठ नेता डा. ओम प्रकाश पहल, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, प्रदेश प्रवक्ता विजयपाल एडवोकेट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश नैन, सुरेश कौशिक, बलकार डाहौला, अमरपाल राणा, रामफल शर्मा, पुरूषोत्तम शर्मा, जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र/सुमन

Most Popular

To Top