Madhya Pradesh

इंदौर: पुलिस ने देर रात मारा पब पर छापा, झूमते मिले 100 से अधिक लड़के-लड़कियां

इंदौर: पुलिस ने देर रात मारा पब पर छापा, झूमते मिले 100 से अधिक लड़के-लड़कियां

इंदौर, 18 मार्च (Udaipur Kiran) । शहर के कनाड़िया क्षेत्र में रविवार देर रात एसीपी कृष्णलाल चंदानी ने छापा मारा। वे स्थानीय पुलिस बल के बजाय रिजर्व बल लेकर पहुंचे। जैसे ही टीम अंदर घुसी तो पब संचालक और मैनेजर पीछे के रास्ते से फरार हो गए। यहां करीब 100 युवक-युवतियां नशे में झूमते मिले। पब के गनमैन और गार्ड को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पब संचालक, मैनेजर और एक अन्य की तलाश की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विजयनगर जोन के एसीपी कृष्णलाल चंदानी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कनाड़िया थाना क्षेत्र के बिचौली मर्दाना के मिस्टर स्कल बार एंड पब में नशाखोरी चल रही है। इस सूचना पर एसपीपी ने रविवार रात कनाड़िया थाने के बजाय रिजर्व बल को अपने साथ लिया और दबिश देने पहुंच गए। दो से ज्यादा टीमें बनाई थीं। यहां पब में धूमधड़ाके के साथ बड़ी तादाद में युवक-युवतियां झूमते मिले। सभी की लिस्टिंग की गई। दूसरी टीम ने पब संचालक समेत स्टाफ पर छापा मारा। लेकिन टीम के अंदर आते ही पब संचालक भूपेन्द्र रघुवंशी, मैनेजर धर्मेन्द्र उज्जैनी और एक अन्य पीछे के रास्ते से भाग गया। सोमवार दोपहर तक ये नहीं पकड़े गए थे। पुलिस ने इस मामले में कुल पांच आरोपी बनाए हैं, इनमें पब संचालक, मैनेजर के अलावा गिरफ्तार पबकर्मी लक्की, गुरुप्रीत और एक अन्य शामिल है। दूसरी तरफ, पब में मिले युवक-युवतियों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। सभी का नाम-पता नोट किया है।

(Udaipur Kiran) /केशव दुबे

Most Popular

To Top