Chhattisgarh

कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को हर साल एक लाख रुपये मिलेगा : बैज

baij pcc

रायपुर, 26 मार्च (Udaipur Kiran) । केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर कांग्रेस देश के हर वंचित वर्ग के विकास की गारंटी देती है। यह बयान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मंगलवार को जारी किया है।

उन्होंने कहा कि, भाजपा महिलाओं को 1000 रुपये देने की बात करती है। कांग्रेस हर महिला को 8333 रुपये महीना देगी। कांग्रेस ने महिलाओं के लिये महालक्ष्मी योजना लागू करने का वायदा किया है, जिससे हर महिला को 1 लाख रुपये हर साल देने की गारंटी है। कांग्रेस का मानना है कि देश की उन्नति तभी संभव है जब आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनाया जाये। इसलिये कांग्रेस ने मातृशक्ति को आर्थिक आत्मनिर्भर बनाने का बीड़ा उठाया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, महिलाओं को 1 लाख रुपये सालाना देने के कांग्रेस के निर्णय को कांग्रेस के कार्यकर्ता 11 लोकसभा क्षेत्रों के हर महिला मतदाता तक पहुंचायेंगे। इस हेतु पार्टी बेनर, पाम्पलेट एवं प्रचार फार्म का सहारा लेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की सरकार केन्द्रीय नौकरियों में आधी भर्तियां महिलाओं की करेगी। आशावर्कर, आंगनबांड़ी तथा मिड्डे मील कार्यकताओं को केन्द्रीय सहायता कांग्रेस की सरकार बनने पर दुगुना किया जायेगा। महिलओं के कानून अधिकारों की रक्षा के लिये प्रत्येक पंचायत में कानूनी सहायक की नियुक्ति की जायेगी। देश के सभी जिला मुख्यालयों में कामकाजी महिलाओं के लिये हास्टल बनाया जायेगा।

(Udaipur Kiran) / गायत्री प्रसाद

Most Popular

To Top