Jammu & Kashmir

पूरे हर्षोउल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया होली का पर्व

जम्मू, 25 मार्च (Udaipur Kiran) । रंगों का पर्व होली जम्मू संभाग में पूरे हर्षोउल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया। यह त्योहार जम्मू की आम जनता के साथ साथ राजनीतिक पार्टियो , संस्थाओं ने भी खूब उत्साह से मनाया।

सोमवार सुबह से ही बच्चों के साथ ही बड़े अपने हाथों में गुलाल लेकर एक दुसरे को रंग लगाते व पिचकारियों में रंग व पानी भरकर एक-दूसरे पर डालते दिखे। इस दौरान सड़कों पर युवाओं का हुजूम होली को मनाता नजर आया। हर तरफ लाल, पीले, नीले रंग उड़ते दिखाई दिए। लोगों ने अपने सगे-संबंधियों को फोन करके व सोशाल मिडिया पर होली की बधाईयां दी।

इसी तरहं राजनीतिक पार्टियों व सामाजिक तथा धार्मिक संस्थाओं ने भी होली बड़ी ही धूमधाम से मनाई। प्रदेश भाजपा की कच्ची छावनी स्थित भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा ने होली का जश्न मनाया। महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल गलाया व गले मिलकर होली की मुबारकबाद दी। इस दौरान मिठाईयां भी महिलाओं ने एक दूसरे को खिलाई। भाजपा महिला मोर्चा की महिला कार्यकर्ताओं व नेताओं ने सभी प्रदेश व देश वासियों को होली की शुभकामनाएं भी दी। इसी तरहं भाजपा के त्रिकुटा नगर स्थित कार्यालय में भी भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने होली का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया। इसके अलावा अन्य धार्मिक संस्थाओं व राजनीतिक पाटियों ने भी होली का पर्व मनाया। इस बार होली में रसायनिक रंगों के बजाय लोगों ने प्राकृतिक रंगों के प्रयोग पर अधिक बल दिया। इस दौरान पूरे जम्मू में होली के दौरान हुडदंग मचाने वालों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने कड़े प्रबंध किए थे।

हिन्दुस्थान सामचार/सुमन

Most Popular

To Top