Uttrakhand

गंगा यमुना घाटी में धूमधाम से मनाया गया होली पर्व

गंगा यमुना घाटी में धूमधाम से मनाया गया होली पर्व
गंगा यमुना घाटी में धूमधाम से मनाया गया होली पर्व

उत्तरकाशी, 25 मार्च (Udaipur Kiran) । उत्तरकाशी जिले के गंगा -यमुना घाटी में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जगह- जगह युवाओं की टोलियों ने नाच गाकर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर पर्व का आनंद लिया।

उत्तरकाशी जिले में गंगा और यमुना घाटी में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न राजनीतिक संगठन, सामाजिक संगठन ने होली मिलन कार्यक्रम के माध्यम से एक दूसरे पर खूब रंग लगाए। मोरी के फतेपर्वत सहित पुरोला, नौगांव के सरनौल, गीठ, मुगरसंती के ग्रामीणों ने रांसो और तांदी नृत्य किया। जिला मुख्यालय पर भी विभिन्न सामाजिक संगठनों, जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों के साथ अपने आवास पर पर्व मनाया।

जिले में होली का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में ढोल दमाऊं की थाप पर ग्रामीणों द्वारा नाच व गाकर होली खेली गई। इस मौके पर पारंपरिक पकवान व मिठाइयां भी एक दूसरे को खिलाई गई।

हिंदुस्थान समाचार/चिरंजीव सेमवाल /रामानुज

Most Popular

To Top