Assam

होजाई पुलिस ने दो फर्जी दंत चिकित्सकों को किया गिरफ्तार

होजाई (असम), 01 अप्रैल (Udaipur Kiran) । होजाई पुलिस ने दो फर्जी दंत चिकित्सकों को गिरफ्तार किया है। डॉ. एके गुप्ता की प्राथमिकी पर दोनों दंत चिकित्सकों को नीलबागान से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपितों की पहचान सलीम उद्दीन और मुहिबुल हक के रूप में की गयी हैं। दोनों डॉक्टरों पर उत्तर प्रदेश से फर्जी डिग्री जरिए इलाज करने का आरोप है। होजाई पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

(Udaipur Kiran) / किशोर/श्रीप्रकाश//चंद्र प्रकाश

Most Popular

To Top