Chhattisgarh

हरिलीला ट्रस्ट ने सबरिया डेरा के बच्चों को बांटे रंग गुलाल, खिल उठे सबके चेहरे

Harilila Trust distributed colours
Harilila Trust distributed colours
Harilila Trust distributed colours
Harilila Trust distributed colours
Harilila Trust distributed colours
Harilila Trust distributed colours
Harilila Trust distributed colours
Harilila Trust distributed colours
Harilila Trust distributed colours
Harilila Trust distributed colours
Harilila Trust distributed colours
Harilila Trust distributed colours
Harilila Trust distributed colours
Harilila Trust distributed colours
Harilila Trust distributed colours
Harilila Trust distributed colours
Harilila Trust distributed colours
Harilila Trust distributed colours
Harilila Trust distributed colours
Harilila Trust distributed colours
Harilila Trust distributed colours
Harilila Trust distributed colours

कोरबा/ जांजगीर, 24 मार्च (Udaipur Kiran) । होली की पूर्व संध्या पर समाजसेवी ट्रस्ट के सचिव अमर सुल्तानिया एवं सभी सदस्यो ने हर साल की तरह इस साल भी रविवार 24 मार्च को बनारी के सबरिया डेरा के बच्चों के साथ होली की खुशियां साझा की। इस दौरान हरिलील ट्रस्ट के सचिव जनसेवक अमर सुल्तानिया एवं सभी ट्रस्ट के सदस्य सबरिया डेरा के बच्चों के बीच पहुंचे इस अवसर पर 100 से ज्यादा बच्चे मौजूद रहे जिन्हें रंग, गुलाल, पिचकारी, टोपी, बाजा, चॉकलेट, गुब्बारे और मुखौटे का वितरण कर होली की शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर जनसेवक अमर सुल्तानिया ने कहा कि रंगो का यह महापर्व हम सबको एकता, भाईचारे और अपनत्व की प्रेरणा देता है। सभी रंगों का अपना अलग अलग महत्व है उसी तरह से हम सबका का भी समाज और देश के लिए महत्व है। हम सबकी एकता और सामंजस्य के रंग से देश हमेशा रंगा रहे यही कामना करता हूं और समस्त क्षेत्र वासियों को होली की शुभकामनाएं देता हूं।

बनारी के सबरिया डेरा के बच्चे हरिलील ट्रस्ट से होली का तोहफा पाकर चहक उठे। इस दौरान श्रीमती सुनीता सुल्तानिया, श्रीमती पायल सुल्तानिया, अन्विता, आदित्य, हर्ष, अवनी, यशराज, कियारा सहित बड़ी तादात में लोग मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) /हरीश तिवारी

Most Popular

To Top