Haryana

गुरुग्राम: भाजपा जिला अध्यक्ष ने 6 मोर्चों व 15 मंडलों के प्रभारी नियुक्त किए

फोटो नंबर-03: भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव।

गुरुग्राम, 17 मार्च (Udaipur Kiran) । लोकसभा चुनाव को जीतने की रणनीति के तहत भाजपा ने तैयारियां तेजी कर दी है। जिला अध्यक्ष कमल यादव ने सभी 6 मोर्चों और 15 मंडलों के प्रभारी नियुक्त किए हैं।

कमल यादव ने दिनेश शर्मा को युवा मोर्चा का प्रभारी बनाया है, वहीं जगतार सिंह को किसान मोर्चा, सुंदरी खत्री को ओबीसी मोर्चा, गगन गोयल को एससी मोर्चा और हर्ष वर्धन मित्तल को अल्पसंख्यक तथा जयंती चौधरी को महिला मोर्चा की प्रभारी नियुक्त किया है। जिला अध्यक्ष ने नवनियुक्त प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी प्रत्याशी की बड़ी जीत सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। जिला अध्यक्ष कमल यादव ने विधानसभा अनुसार मंडल प्रभारियों की नियुक्ति करते हुए गुरुग्राम विधानसभा के सरस्वती मंडल का प्रभारी अरूण बंसल को बनाया है।

शीतला मंडल का प्रभारी कृष्ण स्वामी, दयानंद मंडल का प्रभारी महेश वशिष्ठ और अर्जुन मंडल का प्रभारी सीमा पाहुजा को नियुक्त किया है। इसी तरह बादशाहपुर विधानसभा के खेडक़ी दौला मंडल प्रभारी पवन जांघू, बादशाहपुर मंडल प्रभारी संदीप राघव, फर्रूखनगर मंडल प्रभारी अजीत यादव, नवीन मंडल प्रभारी अर्जुन शर्मा और डूंडाहेड़ा मंडल का प्रभारी पीसी सैनी को नियुक्त किया है। सोहना विधानसभा के तावडू मंडल प्रभारी प्रदीप सैनी, सोहना मंडल प्रभारी सुरेंद्र गहलोत, भोंडसी मंडल प्रभारी विपिन यादव को बनाया है। पटौदी विधानसभा के पटौदी मंडल का प्रभारी राजबीर यादव मानेस, मोनसर मंडल प्रभारी मेहरचंद गांधी और हेलीमंडी मंडल प्रभारी हंसराज सैनी बिल्लू को नियुक्त किया है।

(Udaipur Kiran) /ईश्वर

Most Popular

To Top