Bihar

पश्चिम चंपारण में प्राकृतिक खेती करने वाले चार कृषकों को सम्मानित किया लिया गया

पश्चिम चंपारण मे।       सम्मानित किया
पश्चिम चंपारण मे।       सम्मानित किया

बेतिया,22 अप्रैल (Udaipur Kiran) । डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर में बदलते जलवायु परिदृश्य में प्राकृतिक खेती और इसके महत्व विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के दौरान जिले के प्राकृतिक खेती करने वाले चार कृषकों को विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीएस पाण्डेय के द्वारा सम्मान पत्र, अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं विश्वविद्यालय द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों को भेंट स्वरूप प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया।

माधवपुर अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह प्रधान डॉक्टर अभिषेक प्रताप सिंह ने देते हुए बताया कि सम्मान पाने वाले कृषकों में योगापट्टी प्रखंड के अनूप कुमार, नरकटियागंज प्रखंड के दीपेन्द्र दूबे, रामनगर प्रखंड के बच्चा सिंह तथा चनपटिया प्रखंड के बीरेंद्र यादव शामिल रहे। वहीं कुलपति के द्वारा कृषकों द्वारा किए जाने वाले कार्यों की सराहना की गई तथा उत्तरोत्तर प्रगति हेतु शुभकामना भी दिया गया।

कार्यशाला में पूरे भारत के विभिन्न प्रांतों व विश्वविद्यालयों से आए कुलपति, वैज्ञानिक तथा प्राकृतिक खेती करने वाले कृषक भी उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) / अमानुल हक़ /चंदा

Most Popular

To Top