HEADLINES

शिवसेना के पूर्व सांसद राजेंद्र गावित भाजपा में शामिल

शिवसेना के पूर्व सांसद राजेंद्र गावित भाजपा में शामिल

मुंबई, 07 मई (Udaipur Kiran) । पालघर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद राजेंद्र गावित मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा में गावित का स्वागत उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस और भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने किया।

देवेंद्र फड़णवीस ने पत्रकारों को बताया कि गावित पिछले चुनाव में पालघर से भाजपा सांसद चुने गए थे। 2019 में शिवसेना से भाजपा का गठबंधन था और उस वक्त शिवसेना के साथ समझौते की वजह से गावित शिवसेना में शामिल हुए थे और पालघर सीट पर चुनाव लड़कर विजई हुए थे। इस बार भाजपा और शिवसेना शिंदे समूह के बीच समझौते में पालघर की सीट भाजपा के पास है। इसलिए इस सीट पर भाजपा ने हेमंत सावरा को उम्मीदवार बनाया है। इसके बाद राजेंद्र गावित ने फिर से भाजपा में शामिल हो गए हैं। पार्टी में उन्हें यथोचित सम्मान दिया जाएगा।

राजेंद्र गावित ने देवेंद्र फड़णवीस और बावनकुले का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजनीति में कुछ समझौते तो करने ही पड़ते हैं। आज मैं घर लौट रहा हूं।

(Udaipur Kiran) /राजबहादुर

Most Popular

To Top