Uttar Pradesh

हाथ, हाथी और साइकिल के बाद कमल के हुए पूर्व सांसद देवेन्द्र यादव

political

– लखनऊ में उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने कराया शामिल

– गांव के प्रधान से शुरू किया था राजनीतिक सफर

कासगंज 17 मार्च (Udaipur Kiran) । जिले की राजनीति में अपना दबदबा रखने वाले पूर्व सांसद डॉ. देवेंद्र सिंह यादव रविवार की सुबह से भाजपाई हो गए। उन्होंने प्रदेश मुख्यालय पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, सांसद राजवीर सिंह और ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह के समक्ष सपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने अपना राजनीतिक सफर ग्राम प्रधान से शुरू किया था और देश की सर्वोच्च संस्था संसद में दो बार सदस्य रहे कांग्रेस से राजनीति की शुरुआत करने वाले पूर्व सांसद ने बसपा से भी लोकसभा का चुनाव लड़ा बीएसपी के जिला अध्यक्ष भी रहे।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और फिर अखिलेश यादव के करीबी कहे जाने वाले पूर्व सांसद डॉ. देवेंद्र सिंह यादव ने रविवार को सपा से तिलांजलि दे दी है। इन दिनों लोकसभा चुनाव के चलते जिले में सपा को बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने अपना राजनीतिक सफर ग्राम प्रधान से शुरू किया था। सबसे पहले कांग्रेस की सदस्यता लेकर उन्होंने पहला विधानसभा चुनाव पटियाली से लड़ा वे विधायक हुए। इससे पहले सोरों ब्लॉक प्रमुख भी रहे। उसके बाद सपा से विधायक रहे। एटा लोकसभा क्षेत्र का समाजवादी पार्टी की टिकट पर दो बार संसद में प्रतिनिधित्व भी किया। 2009 में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह कासगंज एटा लोकसभा क्षेत्र से सपा के समर्थन से संसद पहुंचे। इस दौरान देवेंद्र सिंह ने कल्याण के सामने बसपा से चुनाव लड़ा और हार गए थे। इसके बाद 2014 में कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह के सामने समाजवादी पार्टी से चुनाव हारे। 2019 में भी उन्हें सपा ने चुनाव लड़ाया और वे राजवीर सिंह से चुनाव हार गए। रविवार को लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यालय पर उन्होंने भाजपा का कमल थाम लिया है। अब वे भगवा मय हो गए। प्रोफेसर नीरज किशोर मिश्रा, हरिओम शर्मा सहित उनके साथ स्थानीय नेता भी मौजूद रहे।

सांसद ने कार पर लगाई भाजपा की झड़ी

भाजपा कार्यालय में उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूर्व सांसद डॉ. देवेंद्र सिंह यादव जब बाहर निकले तो सांसद राजवीर सिंह राजू ने उनकी कर पर लगा सपा का झंडा उतारा और इसके स्थान पर भाजपा का झंडा लगा दिया।

हिंदुस्थान समाचार/पुष्पेंद्र सोनी/बृजनंदन

Most Popular

To Top