West Bengal

प्रकाशक के नाम के बिना होर्डिंग लगाने पर चुनाव आयोग की मनाही

कोलकाता, 12 अप्रैल (Udaipur Kiran) । चुनाव आयोग (ईसीआई) नाम छिपाकर राजनीतिक प्रचार बर्दाश्त नहीं करेगा। लोकसभा चुनाव प्रचार (लोकसभा चुनाव 2024) के दौरान कई बार किसी भी राजनीतिक दल या व्यक्ति के नाम के बिना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्डिंग्स, पोस्टर, तख्तियां आयोग की नजर में आई हैं। इसलिए आयोग ने बंगाल समेत देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव और मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को पत्र लिखा है। बताया गया है कि होर्डिंग नगर पालिका के अधीन है। इसलिए नगर पालिका को पता है कि किसी भी प्रचार के पीछे कौन है। इसलिए नगर पालिका को भी इस संबंध में पहल करनी होगी। प्रकाशक के नाम के बिना कोई भी अभियान निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव का हिस्सा नहीं है। यह अभियान किसी राजनीतिक दल का है या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है। ऐसे में पार्टी का प्रचार खर्च भी छिपाया जा रहा है। इसलिए, राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने सूचित किया है कि प्रचार होर्डिंग में प्रकाशक का नाम अवश्य लिखा जाना चाहिए।

(Udaipur Kiran) / ओम प्रकाश

Most Popular

To Top