RAJASTHAN

देश को और ज्यादा मजबूत बनाना है- दीया कुमारी

देश को और ज्यादा मजबूत बनाना है—दीया कुमारी

उदयपुर, 05 अप्रैल (Udaipur Kiran) । प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि चाहे प्रत्याशी कोई भी हो, महत्वपूर्ण बात यह है कि हमें देश को फिर से और ज्यादा मजबूत बनाना है। देश आत्मनिर्भर ताकत बने। यह चुनाव देश के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यह चुनाव देश के लिए आने वाले समय भारत की प्रगति, उन्नति और विश्व गुरु की ओर ले जाने वाला एक स्वर्णिम अवसर कहलाएगा।

वे शुक्रवार को यहां पटेल सर्कल स्थित भाजपा कार्यालय पर लोकसभा संभागीय मीडिया सेंटर के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थी। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि इतने सालों तक भारत पूर्ण विकसित देश नहीं बन पाया। इसे पूर्ण विकसित बनाना है। तीसरे कार्यकाल में हमारा लक्ष्य पूर्ण विकसित भारत बनाना है। सारे देश भारत से पीछे रह जाए। देश आर्थिक रूप से दुनिया में सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बन रही है।

प्रारंभ में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर सेंटर का मोली खोलकर उद्घाटन किया। भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में मीडिया की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका हो गई, वैसे मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहलाता, यही हमें देश में होने वाली हर गतिविधियों की जानकारियां मिनटों में प्रदान करता है। देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा किए गए विकास के कार्य, जनता के लिए बनाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ ही विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक और भौगोलिक गतिविधियों को आम जनता तक पहुंचाने मीडिया सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करें। उन्होंने कहा कि ऐसे संभागीय कार्यालय हर जिले में खोले जाने चाहिए। मीडिया प्रभारी चंचल अग्रवाल ने मीडिया सेंटर के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली, देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास बारेठ, जिला महामंत्री गजपाल सिंह राठौड़, दीपक शर्मा, भाजपा सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी मोहित सनाढ्य, आईटी विभाग प्रदेश समन्वयक यशवंत मंडावरा आदि उपस्थित थे। मीडिया लोकसभा सह प्रभारी अशोक आमेटा ने उपमुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया।

(Udaipur Kiran) ा/संदीप

Most Popular

To Top