Uttar Pradesh

जनता को कांग्रेस व भाजपा सरकार के बीच फर्क बताएं : धर्मपाल

धर्मपाल

सपा-कांग्रेस सरकार गुण्डाराज व भ्रष्टाचार के लिए जानी जाती रही

सहारनपुर, 01 अप्रैल (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह व एवं लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक व जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को सहारनपुर में शक्तिकेन्द्र पर आयोजित होने वाली नुक्कड़ सभाओं के वक्ताओं के साथ संवाद किया।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से एक ओर हमें मोदी सरकार व योगी सरकार की उपलब्धियों, ऐतिहासिक निर्णयों को जनता के बीच में रखना है तो दूसरी ओर सपा, बसपा व कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों की सरकारों और मोदी-योगी सरकार के बीच के फर्क को भी बताना है। जहां भाजपा सरकार का मतलब सबका साथ, सबका विकास और पूरी ईमानदारी के साथ चलाना है, वहीं सपा-कांग्रेस सरकारें अराजकता, भ्रष्टाचार और गुण्डाराज के लिए जानी जाती रही है।

भाजपा प्रत्येक शक्ति केन्द्र पर करेगी नुक्कड़ सभा

धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्येक शक्ति केन्द्र पर नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विगत दस वर्षों में हुए देश के सांस्कृतिक, आर्थिक, सामरिक विकास को लेकर जनता के बीच संवाद करेगी।

लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक व जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा की सरकारों के समय व्यापारियों से रंगदारी व चैथवसूली की जाती थी, व्यापारी पलायन को मजबूर थे। शोहदों के डर से बहन-बेटियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया था। उत्तर प्रदेश की पहचान दंगा प्रदेश के रूप में होती थी।

श्री सिंह ने कहा कि आज देश के साथ ही उत्तर प्रदेश भी विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। सुरक्षा के वातावरण में आये निवेश से रोजगार के नए अवसर सृजित हुए है। राममंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ काॅरिडोर सहित विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक तथा सांस्कृतिक केन्द्रों के विकास से सदियों की प्रतिक्षा व अभिलाषा भी पूर्ण हुई और पर्यटन से जनता का आर्थिक विकास भी हुआ। उन्होंने कहा कि बदले हुए देश व प्रदेश की पटकथा हमें नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जनता के बीच पहुंचाना है।

इस दौरान प्रमुख रुप से उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री जसवंत सैनी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर पाठक, लोकसभा क्लस्टर प्रभारी एमएलसी सतपाल सैनी, भाजपा जिला प्रभारी डी के शर्मा, महानगर प्रभारी वाई पी सिंह, विधायक राजीव गुम्बर, देवेंद्र निम, मुकेश चैधरी, महापौर डॉ अजय कुमार सिंह, भाजपा ज़िलाध्यक्ष डॉ महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष पुनित त्यागी सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) /सुरेश/राजेश

Most Popular

To Top