Chhattisgarh

कांग्रेस ने पिछले पांच वर्षों तक बस्तर की उपेक्षा कर मूल आदिवासियों को प्रताड़ित किया : महेश कश्यप

भाजपा

कोंडागांव, 01 अप्रेल (Udaipur Kiran) । भाजपा के बस्तर लोकसभा उम्मीदवार महेश कश्यप ने सोमवार को कोंडागांव जिले के कई गांव में जनसंपर्क किया एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण के साथ भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी भाजपा मौजूद रही। लता उसेंडी ने कहा कि आदिवासियों की विरोधी कांग्रेस को अब सबक सिखाना है। आदिवासियों के नायक नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाना है।

भाजपा के बस्तर लोकसभा उम्मीदवार महेश कश्यप ने श्यामपुर, तारागांव, पल्ली, काटागांव समेत लगभग एक दर्जन गांव में जनसंपर्क किया। वे जहां भी गए उनका जोरदार स्वागत हुआ, कार्यकर्ताओं ने अबकी बार 400 पार के नारे लगाए। सभाओं एवं सम्मेलनों को संबोधित करते हुए महेश कश्यप ने कहा कि मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता पर विश्वास जताना यह बताता है, कि भाजपा में छोटे से छोटे कार्यकर्ता का कितना सम्मान है। कश्यप ने कहा भाजपा की सरकार ने सदैव महिला, आदिवासी, बुजुर्ग और युवा के को प्राथमिकता में रखकर काम किया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को पुन: प्रचंड बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनाकर हमें इस विकास यात्रा को सतत रूप से जारी रखना है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों तक कांग्रेस ने बस्तर वासियों की उपेक्षा कर मूल आदिवासियों को प्रताड़ित किया अब उन्हें सबक सिखाना है। उन्होंने बस्तर से भाजपा को जिताने की अपील की।

(Udaipur Kiran) / राकेश पांडे

Most Popular

To Top