Bihar

संग्रामपुर के अग्नि पीड़ितों के लिए सामुदायिक किचेन हुआ शुरू

सामुदायिक किचेन में भोजन करते अग्नि पीड़ित

पूर्वी चंपारण,27अप्रैल (Udaipur Kiran) । जिले में संग्रामपुर प्रखंड के उतरी मधुबनी पंचायत के अग्नि पीड़ितो के लिए सामुदायिक किचेन की शुरूआत की गयी है। साथ सभी अग्नि पीड़ितों के बीच अस्थायी आशियाना बनाने के लिए प्लास्टिक सीट भी वितरित किये गये।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को इस पंचायत के वार्ड संख्या -15 में भीषण आग लगने से करीब दो सौ से ज्यादा घर जलकर राख हो गये,साथ ही बड़ी संख्या में मवेशी और संपत्ति का भी जलकर नुकसान हुआ है। जिसके बाद डीएम सौरभ जोरवाल के निर्देश पर सीओ अतुल कुमार सिंह ने अग्नि पीड़ितों की सूची बनाकर अग्नि पीड़ितों के बीच राहत कार्य चलाया जा रहा है।

सीओ ने बताया कि नियमानुसार सभी आपदा पीड़ितो को सहायता राशि मुहैया कराई जायेगी । फिलहाल यहां सामुदायिक किचेन शुरू किया गया है। साथ ही पीड़तों के बीच तत्काल प्लास्टिक व अन्य सामग्री वितरण किया जा रहा है।

(Udaipur Kiran) /गोविन्द

Most Popular

To Top