Delhi

मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी सत्य की जीतः वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली, 21 मार्च (Udaipur Kiran) । दिल्ली में कथित शराब नीति घोटाले के मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने निशाना साधा। गुरुवार रात एक बयान जारी कर उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी सत्य की जीत है। आज के दिन दिल्ली का हर नागरिक संतुष्ट है कि भ्रष्टाचार के आरोपों में लिप्त मुख्यमंत्री आखिर में गिरफ्तार हो गए।

सचदेवा की ओर से कहा गया है कि केजरीवाल ने एक ओर पंजाब में नशे के विरोध का नाटक किया तो वहीं दिल्ली में गली-गली में मधुशालाएं और बार रूम खुलवा कर युवाओं को नशे की लत में धकेल दिया। सचदेवा ने कहा कि 2021-22 से दिल्ली में शराब घोटाला शुरू हुआ। लगातार उसमें एक के बाद एक खुलासे हुए कि कैसे-कैसे भ्रष्टाचार हुआ। आखिरकार मुख्यमंत्री के पाप का घड़ा भर गया जिसकी उन्हें सजा मिली। मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी सत्य की जीत है।

(Udaipur Kiran) / अश्वनी/प्रभात

Most Popular

To Top