Uttar Pradesh

27 को गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

भाजपा बैठक
भाजपा बैठक
भाजपा बैठक
भाजपा बैठक
भाजपा बैठक
भाजपा बैठक
भाजपा बैठक
भाजपा बैठक
भाजपा बैठक
भाजपा बैठक
भाजपा बैठक
भाजपा बैठक
भाजपा बैठक
भाजपा बैठक

गाजियाबाद, 26मार्च (Udaipur Kiran) । उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गाजियाबाद पहुंचेंगे। वह भाजपा आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर नेहरू नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में गाजियाबाद से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग भी पहुंचे। उनके कार्यालय पर प्रथम आगम पर पुष्प वर्षा के साथ कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत अभिनंदन किया।

भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने पटका पहनाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया। बैठक में महानगर पदाधिकारी मंडल के अध्यक्ष और मंडल प्रभारी सभी से अपने-अपने क्षेत्र के डॉक्टर इंजीनियर, सीए,व्यापारी आदि की सूची के बाबत गहन चर्चा वार्ता की गई। कार्यक्रम की सफलता के लिए बैठक में व्यवस्थाओं का आवंटन भी किया गया। जिसमें महानगर पदाधिकारी मोर्चा एवं मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं को कार्यभार सौंपा गया।

संजीव शर्मा ने बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को बताया कि सम्मेलन में कोई भी बिना पास के एंट्री नहीं होगी और सभी को 2:30 बजे से पहले ही प्रवेश करना होगा।

लोकसभा उम्मीदवार अतुल गर्ग में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं के साथ परिचय करते हुए अपने संबोधन में कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने आप को भाजपा का प्रत्याशी अतुल गर्ग समझें। ये टिकट कार्यकर्ता का सम्मान है। आपको अपने मोहल्ले अपने क्षेत्र में खड़े होकर खुद ही अतुल गर्ग बनकर चुनाव को संभालना है। मतदान कराना है।

बैठक में लोकसभा चुनाव संयोजक अजय शर्मा,जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान,पूर्व अध्यक्ष विजय मोहन महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान,मोर्चा अध्यक्ष समेत सभी मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक का समापन जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान ने किया।

(Udaipur Kiran) /फरमान

/राजेश

Most Popular

To Top