Bihar

साइंस म्यूजियम लंदन का मुख्यमंत्री ने किया भ्रमण

साइंस म्यूजियम लंदन का भ्रमण करते सीएम नीतीश।
साइंस म्यूजियम लंदन का भ्रमण करते सीएम नीतीश।

पटना, 08 मार्च (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी लंदन यात्रा के क्रम में आज साइंस म्यूजियम लंदन का परिभ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने साइंस म्यूजियम लंदन की विशिष्टताओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना में बन रहे साइंस सिटी को उसी के अनुरूप बनाया जाएगा। पटना में साइंस सिटी के निर्माण के पश्चात् यहां आने वाले छात्र- छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियां और विज्ञान के सिद्धांतों को सरलता से समझने में सुविधा होगी तथा विज्ञान में उनकी रूचि बढ़ेगी। इसके लिये लंदन के साइंस म्यूजियम के अनुरूप आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जायेगा।

इस अवसर पर बिहार के पूर्व मंत्री एवं राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, ग्लोबल इंगेजमेंट साइंस म्यूजियम ग्रुप की निदेशक हेलेन जोनस उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) /गोविन्द /चंदा

Most Popular

To Top