Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री ने प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम दिवस पर सभी क्रांतिकारियों को किया याद

भोपाल, 10 मई (Udaipur Kiran) । प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम दिवस पर सभी क्रांतिकारियों का स्मरण करते हुए उन्हें सादर नमन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि गोरे अंग्रेजों के काले कानूनों और अत्याचार के विरुद्ध 1857 में आज के ही दिन मां भारती के सपूतों ने साहसिक कदम उठाए थे। यहीं से ब्रिटिश शासन के अंत की शुरुआत हुई थी। मां भारती के गौरव व सम्मान के लिए सर्वस्व बलिदान करने वाले वीर हुतात्माओं को आज ‘प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम दिवस’ पर स्मरण करते हुए उनके चरणों में सादर नमन करता हूँ। देश की माटी का कण-कण सदैव आप सपूतों का ऋणी रहेगा।

(Udaipur Kiran) / उमेद

Most Popular

To Top