Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि की अर्पित

भोपाल, 11 मार्च (Udaipur Kiran) । मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के वीर पुत्र, पराक्रमी योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान दिवस पर देश उन्हें श्रद्धापूर्वपूक याद कर रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी महान योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के पराक्रमी पुत्र, छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। प्रतापी मराठा गौरव, संभाजी महाराज ने अदम्य साहस, युद्ध कौशल और पराक्रम के साथ मातृभूमि की सेवा की। विषम परिस्थितियों व कठिन चुनौतियों पर शौर्य और नीति कौशल से जीत प्राप्त की। शौर्य इतिहास में आपका स्वर्णिम अध्याय सदैव युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

(Udaipur Kiran) / उमेद

Most Popular

To Top