Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिहार दिवस पर प्रदेश की जनता को दी शुभकामनाएं

भोपाल, 22 मार्च (Udaipur Kiran) । आज (शुक्रवार को) बिहार दिवस है। हर साल 22 मार्च को बिहार की स्थापना दिवस को ‘बिहार दिवस के रूप मनाया जाता है। ऐसे में मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बिहार दिवस पर प्रदेवासियों को शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने शुभकामना संदेश में लिखा ऊर्जा व ज्ञान की भूमि बिहार के भाइयों-बहनों को बिहार दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। बाबा महाकाल की कृपा से मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास पथ पर तीव्रतम गति से आगे बढ़ता रहे, नागरिकों के जीवन में आनंद एवं उत्साह के पुष्प पल्लवित हों, समृद्धि का नव सूर्य उदित हो, यही कामना करता हूँ।

(Udaipur Kiran) / नेहा

Most Popular

To Top