HEADLINES

मुख्यमंत्री धामी बोले- देश में चल रही है मोदी वेब, घमंडिया गठबंधन केवल तुष्टिकरण की बात करते हैं

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महबूबनगर से भाजपा उम्मीदवार के डीके अरुणा के समर्थन में इंटेलेक्चुअल बैठक को  संबोधित करते।

देहरादून/तेलंगाना, 06 मई (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार देर शाम तेलंगाना में चुनाव सभा को संबोधित करते हुए कहा कि तेलंगाना में एक ही वेब चल रही है, वो है मोदी वेब। एक ओर भाजपा है और दूसरी तरफ घमंडिया गठबंधन, जो केवल तुष्टिकरण की बात करते हैं। यह बातें मुख्यमंत्री धामी ने तेलंगाना के महबूबनगर से भाजपा उम्मीदवार डीके अरुणा के समर्थन में इंटेलेक्चुअल मीटिंग को संबोधित करते हुए कहीं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस बार का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ”मैं आज सुबह से तेलंगाना में हूं और लोगों से लगातार बात कर रहा हूं। तेलंगाना में आज जहां-जहां गया, मुझे दिख रहा है तेलंगाना में एक ही वेब चल रही है, वो है मोदी वेब।”

धामी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारा देश विश्व के सिरमौर देशों में शामिल हुआ है। आज विश्व में भारत का डंका बज रहा है। हर क्षेत्र में हमारी गिनती लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि 2014 से पहले हमारे देश के बारे में भ्रष्टाचार और घोटालों वाले देश के रूप में चर्चा होती थी। हमारी पहचान दब्बू भारत की बन गयी थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। नया भारत बनाने का काम मोदी जी ने किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का पूरे विश्व में आज मान-सम्मान बढ़ा है। नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। जल्द भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना में दुनिया के बड़े देशों की अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी, जबकि आज हमारी 5वें नम्बर की अर्थव्यवस्था बन गयी है। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध में जो हमारे बेटे-बेटियां वहां फंस गए थे, उन्हें नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक वापस लाया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ”मैं सैनिक परिवार में पैदा हुआ हूं।” पहले के समय में रोज आतंकी हमले होते थे लेकिन तब गोली चलाने के लिये सेना को आर्डर लेना पड़ता था पर आज ऐसा नहीं है। अपनी होली, दीवाली मोदी जी सैनिकों के साथ मनाते हैं। उनका मनोबल बढ़ाने का काम करते हैं। आज दुनिया का 50 प्रतिशत डिजिटल ट्रांजेक्शन भारत में हो रहा है। देश में कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने से लेकर तीन तलाक का खात्मा करने के साथ ही भव्य राम मंदिर का निर्माण आज हो गया है।

सीएल धामी ने कहा कि एक ओर भाजपा है और दूसरी तरफ घमंडिया गठबंधन है जो तुष्टिकरण की बात करते हैं। वे एससी, एसटी, ओबीसी का आरक्षण छीन रहे हैं। अगर उनकी सरकार बनी तो आपकी संपति को छीनने का काम वे करेंगे। तेलंगाना में भी इन्होंने तमाम घोटाले किये हैं। यहां लूट खसोट की सरकार चल रही है। आज तक यहां बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला। किसानों का दो लाख का कर्ज भी माफ नहीं किया, ये सब झूठ कि दुकान हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों से यहां से भारी मतों से भाजपा उम्मीदवार डीके अरुणा को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने इस दौरान लोगों को मतदान के बाद चारधाम यात्रा पर आने के लिए अपनी ओर से निमंत्रण भी दिया।

(Udaipur Kiran) /राजेश/आकाश

Most Popular

To Top