RAJASTHAN

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- सोनिया- गहलोत को अपने बेटों की चिंता, देश और प्रदेश के बेटों की होती तो पेपर लीक नहीं होते

अलवर
अलवर
अलवर
अलवर

अलवर,27मार्च (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को अलवर में भाजपा के प्रत्याशी भूपेंद्र यादव के समर्थन में आयोजित नामांकन जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर बड़ा निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गहलोत साहब को अपने बेटे की और सोनिया जी को अपने बेटे राहुल की चिंता है। इन्हें देश व प्रदेश के बेटों की चिंता नहीं है। अगर इस प्रदेश के बेटों की चिंता होती तो जिस समय राजस्थान में नकल हो रही थी। 19 पेपर में से 17 पेपर में नकल हुई लेकिन सरकार कुछ नहीं कर पाई। जैसे आज हमारी एसओजी काम कर रही है वैसे आपके समय में भी करनी थी। एसओजी वही है अधिकारी वही है बस काम का फर्क है। लेकिन कांग्रेस को चिंता है और इसके नुमाइंदों को चिंता है तो सिर्फ अपने बेटों की। उधर सोनिया को राहुल गांधी तो गहलोत को अपने बेटे की चिंता है।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी कभी भारत जोड़ो यात्रा, कभी न्याय यात्रा निकालते हैं। राजस्थान में जब कांग्रेस की सरकार थी तब न्याय यात्रा निकालनी थी। जब राजस्थान में अत्याचार हो रहे थे। राहुल गांधी से कहना चाहता हूं जरा अपने पूर्वजों को याद कर ले और उनको देख ले अगर इस देश को सबसे ज्यादा तोड़ने का काम किया है तो आपके परिवार ने किया है। इस देश का विभाजन करने का काम किया तो आपके परिवार ने किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने 10 साल में वह सब किया है जो आज तक नहीं हुआ।

जनसभा में मंच पर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव, मंत्री संजय शर्मा, सुरेश रावत, पूर्व मंत्री राजेंद्र यादव, विधायक डॉ जसवंत यादव, सहसंयोजक लक्ष्मीकांत, जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, उमेद भाया, पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा, पूर्व विधायक हेमसिंह भड़ाना, बनवारी लाल सिंघल, जय राम जाटव, मंजीत चौधरी, रामहेत यादव, ज्ञानदेव आहूजा, पूर्व सांसद करण सिंह यादव, जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर सहित अनेक नेता मौजूद रहे। माइक संचालन पंडित धर्मवीर शर्मा, डॉक्टर अशोक पाठक और दीपक पंडित ने किया।

इन्होंने ली भाजपा की सदस्यता

जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री के सामने प्रधान दौलत, प्रधान वीरमति, प्रेम पटेल, विजयलक्ष्मी और विजय गर्ग, पूर्व मंत्री मंगलराम कोली, जगराम पहलवान सहित कई अन्य लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।

(Udaipur Kiran) / मनीष बावलिया /ईश्वर

Most Popular

To Top